Friday, December 12, 2025
Homeछत्तीसगढ़दीपावली पर्व पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर का...

दीपावली पर्व पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर का आदेश

एमसीबी, छत्तीसगढ़! कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट ने दीपावली पर्व के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेशानुसार आगामी 20 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी अनुभाग क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारियों को उनके-अपने क्षेत्र का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस आदेश के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लिंगराज सिदार को सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र मनेंद्रगढ़, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) विजयेंद्र सारथी को सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र खड़गवां एवं चिरमिरी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्रीमती इंदिरा मिश्रा को सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र केल्हारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) शशि शेखर मिश्रा को सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र भरतपुर का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान भीड़-भाड़ एवं उत्सव के समय जिले में शांति, सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करना है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सतत निगरानी, आवश्यक कार्यवाही तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने के अधिकार प्रदान किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली पर्व को शांति और सौहार्द्र के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments