Saturday, April 19, 2025
Homeमध्यप्रदेशअन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, शोषण, जातिवाद और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल, जंगल, जमीन...

अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, शोषण, जातिवाद और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल, जंगल, जमीन को स्थापित करने के लिए आन्दोलनरत है -:  राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन

बालाघाट :- बालाघाट जिले के बैहर तहसील में राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन की बैठक दिनांक 16 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को सामुहिक भवन काम्प्लेक्स में सम्पन्न हु ई। बैठक राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरावेन भलावी, राष्ट्रीय संचालक पिन्टू डार्विन एंव बालाघाट जिला प्रभारी खुश्याल सिंह मर्सकोले के मार्गदर्शन में बैहर तहसील में आयोजित किया गया। यह बैठक जिला सहायक प्रभारी पवन उईके के आतिथ्य में संपन्न हुई। पवन उईके ने अपने वक्तव्य में संगठन के उद्देश्य के बारे में बताया कि राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा सर्व सामाजिक संगठन है जिसमें सभी धर्म समुदाय के लोग जुड़ सकते हैं। राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा, अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, शोषण और जातिवाद के खिलाफ संवैधानिक रूप से लड़ाई लड़ती है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जल, जंगल, जमीन को स्थापित करने के लिए आन्दोलनरत है।
इसके साथ ही संगठन के सदस्य तीरथ धुर्वे एवं राकेश मेरावी ने भी अपने वक्तव्य में आम जनता को बताया कि आज के समय में आम जनता पर अन्याय कैसे होता है, अत्याचार कैसे होता है और हम लोगों का शोषण कैसे होता है। राकेश मेर वी ने बताया कि हमें इन सभी सभी समस्यायुक्त मुद्दों से कैसे निपटना है। वहीं ग्रामीणजनो की समस्याओं को सुलझाया गया इसके संबंध में संवैधानिक व विधिक जानकारी गणमान्य लोगों को दी गई। जिसमें सु खदेव धुर्वे, राकेश कुमार मरावी, गीता मेरावी, तीरथ परतें, हंसु सिंह पन्द्रे, अरूण मरकाम, विरेन्द्र वट्टी, घिरसिंह कुशरे, हेमराज कुशरे, जीतलाल कुशरे, सुमिरन सिंह, भुरेलाल, रामसिंह कुशरे, हरिलाल परतें, गेन्द सिंह कुशरे, महाराज कुशरे, देवी सिंह धुर्वे, हेमराज कुशरे, चमार सिंह, लगबीर कुशरे, लोकचन्द कु शरे, फुलिया बाई कुशरे, प्रमिला बाई कुशरे, युवराज कुशरे, श्रावण कुशरे प्रभाबाई कुशरे, ललिता बाई, भागवन्ती उईके कार्यवाहक अध्यक्ष आदि ग्रामीण जन बैठक में उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home