एमसीबी। छत्तीसगढ़ का षष्ट्म विधानसभा का अष्ट्म शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक संचालित होना नियत है। उक्त अवधि में सर्व शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाता है। सत्र के दौरान आपके अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारी को किसी भी प्रकार का अवकश देय नहीं होगा। अति-आवश्यक होने की स्थिति में कलेक्टर जिला एमसीबी (छ.ग.) से अनुमति प्राप्त कर अवकाश पर प्रस्थान करेंगे। सभी विभाग/जिला प्रमुख प्राप्त विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने एवं समय-सीमा में भेजने हेतु अपने-अपने विभाग/कार्यालय में सेल का गठन करें। प्राप्त विधानसभा प्रश्नों के उत्तर फैक्स एवं मेल द्वारा उक्त जानकारी/सूचना भेजते हुए की गयी कार्यवाही की प्रति सहित इस कार्यालय को अवत कराना सुनिश्चित करेंगे।

