Wednesday, April 22, 2026
Homeभारतस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोदरीपारा में बाल दिवस पर “बेटी बचाओ...

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोदरीपारा में बाल दिवस पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत हुआ प्रेरणादायी आयोजन

एमसीबी, छत्तीसगढ़: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोदरीपारा चिरमिरी में बाल दिवस के अवसर पर एक सृजनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “हर बालिका राष्ट्र की पूंजी” और कहानी लेखन प्रतियोगिता का विषय “मेरे सपनों का भविष्य” रखा गया, जिसके माध्यम से बालिकाओं ने अपने विचारों, सपनों और आकांक्षाओं को अभिव्यक्त किया। यह आयोजन जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.के. खाती के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा ने किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाना, उनकी अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देना और उन्हें अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। बालिकाओं ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी कहानियाँ प्रस्तुत कीं, जिनमें उनके उज्जवल भविष्य और सशक्त भारत की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार उपाध्याय, शिक्षिकाएँ, तथा मिशन शक्ति महिला एवं बाल विकास विभाग से वित्तीय साक्षरता समन्वय विशेषज्ञ श्रीमती अनीता कुमारी शाह और सखी वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर सुश्री अमीषा कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरक और प्रभावशाली बना दिया। यह प्रतियोगिता केवल कहानी लेखन तक सीमित नहीं रही, बल्कि बालिकाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की एक नई उड़ान सिद्ध हुई। समापन अवसर पर निर्णायकों द्वारा श्रेष्ठ कहानियों का चयन किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, हर्ष और प्रेरणा से भरपूर रहा, जिसने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments