नई, दिल्ली! भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सेतु एआईएफ ट्रस्ट, कोणार्क ट्रस्ट और एमएमपीएल ट्रस्ट द्वारा एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड और एडलवाइस ट्रस्टीशिप कंपनी लिमिटेड की 15% तक की प्रस्तावित शेयरधारिता अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में कई परस्पर जुड़े चरण शामिल हैं, जिनके तहत ये ट्रस्ट ईएएमएल और ईटीसीएल में हिस्सेदारी हासिल करेंगे। सेतु एआईएफ ट्रस्ट एआईएफ विनियमों के तहत सेबी के साथ पंजीकृत एक श्रेणी II एआईएफ है और यह अपने निवेश प्रबंधक एमएमपीएल के माध्यम से कार्य करता है। एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड, 23 अगस्त 2007 को निगमित एक गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी है और यह एडलवाइस म्यूचुअल फंड की परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के रूप में काम करती है। ईएएमएल फंड डिज़ाइन, पोर्टफोलियो प्रबंधन, निवेशक सेवा, अनुपालन, पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा और गिफ्ट सिटी स्थित अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के साथ पंजीकृत फंड प्रबंधन इकाई के रूप में भी कार्य करती है। एडलवाइस ट्रस्टीशिप कंपनी लिमिटेड ईएमएफ की ट्रस्टी के रूप में काम करती है। आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

