Tuesday, January 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़जिले में मानसून सक्रिय, अब तक 281.9 मि.मी. हुई औसत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून सक्रिय, अब तक 281.9 मि.मी. हुई औसत वर्षा दर्ज

एमसीबी, छत्तीसगढ़/ जिले में इस वर्ष मानसून सक्रिय रूप में नजर आ रहा है और विभिन्न तहसीलों में लगातार अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में औसतन 39.2 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है, वहीं भरतपुर तहसील में सर्वाधिक 349.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है जो कि जिले में अब तक की सबसे अधिक बारिश है। अधिकारियों ने बताया कि 1 जून से 07 जुलाई 2025 तक जिले में कुल औसतन 281.9 मि.मी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो खरीफ फसलों की बोआई और किसानों की उम्मीदों के लिए एक सकारात्मक संकेत है। तहसीलवार बारिश के आंकड़ों की बात करें तो मनेंद्रगढ़ में अब तक 239.4 मि.मी, खड़गवां में 279.6 मि.मी, चिरमिरी में 309.7 मि.मी, केल्हारी में 207.9 मि.मी, भरतपुर में 349.6 मि.मी और कोटाडोल तहसील में 305.1 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments