Thursday, April 23, 2026
Homeभारतगोंडवाना गणतंत्र पार्टी का संभाग स्तरीय बैठक बिलासपुर मे हुआ सम्पन्न

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का संभाग स्तरीय बैठक बिलासपुर मे हुआ सम्पन्न

बिलासपुर: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभाग स्तरीय बैठक ग्लोरियस सिटी बिलासपुर के राष्ट्रीय कार्यलय मे तिरु. नन्दकिशोर राज जी (राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोंगपा) के दिशा निर्देश पर किया गया था जिसमे बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप मे पहुचे थे तिरु. श्याम सिंह मरकाम जी (राष्ट्रीय महासचिव गोंगपा ), तिरु. बालमुकुंद मरावी जी (प्रदेश सचिव गोंगपा छ ग ), तिरु. रवि मरकाम जी (प्रदेश महासचिव गोंगपा छ ग ), तिरु. विमल मरावी जी (संभागीय अध्यक्ष गोंगपा बिलासपुर ) इन सभी सम्माननियों के द्वारा आने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर जोर देने की बात कही गई साथ ही साथ 9 अगस्त से पार्टी की सदस्यता अभियान चालू होगा इसके लिए उपस्थित समस्त जिलाध्यक्षो दिशा निर्देश दिया गया इस विषय पर समस्त जिलाध्यक्षो ने अपनी अपनी राय दिया। एवं आगामी 9 अगस्त को पार्टी के बैनर तले विश्व मूलनिवासी दिवस अपने अपने जिला के चुनिंदा जगहों पर मनाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर भुवन सिंह श्याम (जिलाध्यक्ष गोंगपा मुंगेली ), दिनेश शाह उइके (कार्य. जिलाध्यक्ष गोंगपा मुंगेली ), दीप ध्रुव (जिला सचिव गोंगपा मुंगेली ), महेश मरकाम (जिला सहसचिव गोंगपा मुंगेली ), प्रदीप सिदार (जिलाध्यक्ष गोंगपा बिलासपुर ), विजेता ठाकुर (जिलाध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ बिलासपुर ),गिरजा शंकर कोर्राम (जिलाध्यक्ष गोंगपा कोरबा ), बलवंत सिदार (जिलाध्यक्ष गोंगपा शक्ति ) सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments