Sunday, April 26, 2026
Homeभारतअजजा शासेवि संघ पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से...

अजजा शासेवि संघ पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मध्य रात्रि में भेंट किए

रायपुर छत्तीसगढ: अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पदोन्नति में आरक्षण की बहाली एवं अन्य संवैधानिक मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से मध्य रात्रि को भेंट किए। मुख्यमंत्री जी ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का रास्ता शीघ्र निकालने की बात कही। प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव ने संघ की ओर से अपनी बात रखते हुए कहा कि अवैधानिक रूप से नियम कानून को ताक में रखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा धड़ल्ले से आरक्षण विहीन पदोन्नति किया जा रहा है । जिसके फलस्वरुप हजारों की तादाद में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं। इससे समाज को दोहरा नुकसान हो रहा है। अनुसूचित जाति ,जनजाति वर्ग अधिकारी कर्मचारी जिस पद में भर्ती हुआ है ,उसी पद में रिटायरमेंट तक बने रहने पर मजबूर हैं। यदि कोई पटवारी से आर आई नहीं बनेगा, शिक्षक से प्रधान पाठक नहीं बनेगा डिप्टी कलेक्टर से ज्वाइन कलेक्टर नहीं बनेंगे तो इसका परिणाम यह होगा कि अनुसूचित जाति , जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवा जो रोजगार हेतु पढ़–लिखकर शासकीय सेवा में इन पदों पर आने के लिए कतार में खड़े हुए हैं वे नौकरी में आने से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराए की छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनने पर समाज में भारी खुशी है एवं आदिवासी समाज में समस्याओं के निराकरण की आस जगी है। यदि विभिन्न संवैधानिक मुद्दों का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विभिन्न संगठनों के सहयोग से 26 जुलाई को बड़ा आंदोलन करेगा। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय महासचिव मोहन लाल कोमरे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष एन आर चंद्रवंशी ,प्रांतीय सचिव जयपाल सिंह ठाकुर , प्रांतीय सदस्य मनहरण चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष राजनांदगांव लेखराम मात्रा, आरसी ध्रुव जिलाध्यक्ष बिलासपुर, अकत ध्रुव जिलाध्यक्ष मुंगेली, एसपी ध्रुव जिलाध्यक्ष महासमुंद,जी आर नेताम जिला उपाध्यक्ष धमतरी, पीएल उइके , प्रहलाद ठाकुर, रोमसिंह मंडलोई, डेविड भुआर्य, आर आर चंद्रवंशी, ए के ठाकुर,राहुल नेताम, दौलत ध्रुव, रामायण मंडावी, दिग्विजय कुमेटी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments