Sunday, April 26, 2026
Homeभारतसकुरा विज्ञान कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ के तीन विद्यार्थियों का चयन, कोरिया की...

सकुरा विज्ञान कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ के तीन विद्यार्थियों का चयन, कोरिया की प्रगति सिंह जाएंगी जापान : कलेक्टर से की मुलाकात

बैकुंठपुर, कोरिया: सकुरा विज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकी जानने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें कोरिया जिले की कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय पोड़ीबचरा की कक्षा-11वीं की छात्रा कुमारी प्रगति सिंह, आत्मज श्री चन्द्र प्रताप सिंह का चयन प्रमुख है। 

सकुरा विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन जापान में 16 जून से 22 जून 2024 तक किया जा रहा है। सभी चयनित विद्यार्थी 14 जून को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 15 जून को जापान के लिए प्रस्थान करेंगे। इन छात्रों को जापान के साइंस सेंटर और वैज्ञानिक संस्थानों का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा, साथ ही वे रोबोटिक टेक्नोलॉजी की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कार्यालय में कुमारी प्रगति को उज्ज्वल भविष्य की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही, उन्होंने छात्रा को आवश्यक सामग्री युक्त किट प्रदान की ताकि सफर के दौरान किसी भी प्रकार की कमी महसूस न हो। इस अवसर पर प्रगति के माता-पिता भी उपस्थित थे।

हवाई यात्रा को लेकर प्रगति काफी उत्साहित हैं, और उन्होंने कोरिया जिले का नाम गौरवान्वित किया है। 

भेंट कार्यक्रम के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री संजय सिंह, और सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री अनिल कुमार जायसवाल भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments