Monday, April 27, 2026
Homeभारतउपराष्ट्रपति ने बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू...

उपराष्ट्रपति ने बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़  ने बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू के उल्लासपूर्ण अवसर पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया ।

देशभर में अनेकों नामों और विभिन्न परंपराओं के साथ मनाए जाने वाले ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के परिचायक हैं। ये त्योहार आशावाद की एक नई भावना और समृद्ध भविष्य की उम्मीद की प्रतिध्वनित करते हैं। नई शुरुआत की खुशी को गले लगाते हुए, आइए हम खुद को विविधता में एकता की उस भावना के प्रति फिर से प्रतिबद्ध करें, जो भारत के सभ्यतागत लोकाचार को परिभाषित करती है।

यह शुभ अवसर सभी के जीवन में खुशियां, सफलता और पूर्णता लाएं।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments