Friday, April 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़राज्यपाल श्री हरिचंदन ने ‘नृत्य रहस्य‘ पुस्तक का किया विमोचन

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने ‘नृत्य रहस्य‘ पुस्तक का किया विमोचन

        Koytur Times Raipur : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने 18 नवंबर को प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यांगना श्रीमती पूर्णश्री राऊत द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘नृत्य रहस्य द सेक्रेड मिस्टिक्स ऑफ डांस‘‘ का आज राजभवन में विमोचन किया।

     संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा प्रकाशित यह नृत्य विधा पर श्रीमती राउत द्वारा लिखी गई चौथी पुस्तक है। इस पुस्तक के माध्यम से बताया गया है कि नृत्य के माध्यम से स्वस्थ रहा जा सकता है और बड़ी-बड़ी से बिमारियों को दूर किया जा सकता है। नृत्य प्राचीनतम योग कला का एक स्वरूप है। यह शारीरिक तंत्र क्रिया, कुंडलिनी जागरण, आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य एक ऐसी विधा है जिससे शरीर के अंग में हल-चल होती है और ऊर्जा जागृत होती है तथा आध्यात्मिक अनुभूति का भाव पैदा करती है। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के बस्तर से लेकर सरगुजा तक के ऐतिहासिक मंदिरों में अंकित नृत्य मुद्राओं का उल्लेख किया गया है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने पुस्तक प्रकाशन के लिए श्रीमती राऊत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

     पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, संचालक श्री विवेक आचार्य, रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के सीईओ श्री एम. के. राऊत, रेडक्रॉस छत्तीसगढ़ सोसाइटी के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments