Friday, April 17, 2026
Homeभारतओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला - ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 31...

ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला – ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन 31 अक्टूबर 2023 से

जयपुर : रेलवे द्वारा दीपावली, छठ पूजा पर त्यौहार के सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09523 ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.23 से 28.11.23 तक (05 ट्रिप) प्रत्येेक मंगलवार को ओखा से 10.00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 04.00 बजे आगमन व 04.10 बजे प्रस्थान कर 10.10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09524 दिल्ली सराय रोहिल्ला – ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.11.23 से 29.11.23 तक (05 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से 13.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 18.20 बजे आगमन व 18.30 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 13.50 बजे ओखा पहुॅचेगी।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments