Thursday, April 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़विश्व हृदय दिवस पर कार्डियक एक्सरसाइज जागरूकता का आयोजन

विश्व हृदय दिवस पर कार्डियक एक्सरसाइज जागरूकता का आयोजन

रायपुर : शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर के जंतु विज्ञान परिषद् एवं 1 सी.जी. नवल एन.सी.सी. के कैडेटों के संयुक्त तत्वाधान में आज कार्डियक एक्सरसाइज जागरूकता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कल दोपहर 12.30 बजे महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट डॉ. अनिल रामटेके, एसोसिएटेड एनसीसी ऑफिसर ने हृदय की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक शारीरिक व्यायाम का जुम्बा एवं म्यूजिकल ड्रिल के माध्यम से प्रदर्शन किया और लोगों को निरंतर उक्त व्यायाम कर अपने हृदय को स्वस्थ रखने को प्रेरित किया। डॉ. रामटेके ने अपने आसपास के व्यक्तियों को भी इसके लिए प्रेरित करने  जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पारमिता दुबे के उद्बोधन से हुई। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. झरना रानी नाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नेवल विंग के सभी एनसीसी कैडेट्स एवं जंतु विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments