Tuesday, April 21, 2026
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ में फिर बनेगी 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार...

छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार : दीपक बैज

रायपुर छत्तीसगढ़ : भिलाई में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा में प्रदेश भर से आए और लाखो की संख्या में उमड़े महिलाओं के हूजुम ने प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवाओं के बाद महिलाओं ने भी भूपेश सरकार पर अपना भरोसा जताया है। प्रदेश के हर वर्ग के भरोसे से यह साफ हो गया कि राज्य में एक बार फिर से 75 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। 2018 में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह सरकार के कार्यों का परिणाम है, कि कांग्रेस के प्रति तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ता ही जा रहा है। 5 सालो में 5 उप चुनाव हुए जिसमे 10 महापौर सहित अधिकांश नगर निकायो तथा पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस को भरपूर आर्शीवाद दिया । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राज्य में शिक्षा, रोजगार, कृषि, आदिवासी, अनुसूचित जाति हर वर्ग के बढ़ावे के लिये काम किया है। सभी के लिये नए – नए योजना बनाया और उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया, जिससे राज्य के गरीब आदमी के जीवन स्तर में परिवर्तन आया तथा 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये। यह आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये की अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम हुआ है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments