विजय सिंह मरपच्ची/भैयाथान :- सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक भैयाथान के द्वारा बालक स्कूल ग्राउंड भैयाथान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर के रैली के माध्यम अनुविभागीय अधिकारी भैयाथान को मुख्यमंत्री महोदय छ.ग शासन रायपुर, केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, जिला कलेक्टर सुरजपुर के नाम 17 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।1.पण्डो जाती सेंटलमेंट भुईयार दर्ज हों गया है इसके स्थान मे सुधार कर के पण्डो लिखा जाय जिससे जाति प्रमाण बनने में हो रही दिक्कत न हो और आसनी से बन जाए। 2.बिहार सरकार के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी जातिगत जनगणना किया जाय और उसके जनसंख्या के आधार प्रतिनिधित्व दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। 3.30 दिनों के अंदर फौती नामांतरण किया जाय। 4. रजनी से लेकर बैजनाथपुर तक पक्की सड़क बनाया जाए।5.ग्राम करौंदामुंडा में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा को छुड़ा कर गौठान बनाया जाए। 6.पासल में थर्मल पॉवर प्लांट के द्वारा जो विस्फोट किया जाता है जिसकी ध्वनि क्षमता ज्यादा है। जबकि खुलने से पहले कम ध्वनि वाले विस्फोट करने की बात विधिवत किया गया था। तेज होने के कारण घर के छप्पर नीचे गिर जाते है और आने जानें वालों को परेशानी होती हैं।7. रजनी से पासल तक पक्की सड़क बनाया जाय। 8.ओडगी और भैयाथान तहसील के फसलों का गिरदावरी हल्का पटवारी को गांव में भेजकर वास्तविक गिरदावरी करवाया जाए। 9.अंबिकापुर से दिल्ली तक चलने वाली हजरत निजामुद्दीन सुपरफॉस्ट एक्सप्रेस ट्रैन का नाम गोंडवाना सुपरफ़ास्ट एक्स्प्रेस रखा जाय।10.पण्डो विकास विकाश प्राधिकरण मे जिनते भी पद है,पण्डो जनजाति के लोगों को ही भर्ती किया जाए। 11.अनुसूचित जनजाति आयोग मे जितने भी पद है। उसमें सिर्फ आदिवासी की भर्ती किया जाए। 12. सुरजपुर जिले के गांव-गांव में आवारा बैल घूम रहे हैं। उसे काजी हाउस या गौठान रखा जाए।13. ग्राम लांजित,तहसील-ओडगी शिवा सरूता/बच्चू सरुता की मृत्यु वेनिक हाइड्रो पॉवर हाउस चिकनी डेम का गेट बिना सुचना दिए खोल दिया गया जिसके चलते पानी में बह कर मृत्यु हो गया है। मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाय। एवं अन्य मांगे भी इसमें शामिल था।

जिसमें प्रमुख रुप से सर्व आदिवासी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार बंछोर, सर्व आदिवासी समाज सूरजपुर कोषाध्यक्ष कृष्ण नारायण प्रताप चेरवा,सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक भैयाथान अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह,सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष विनय पावले,AYSU संरक्षक अशोक पैकरा,खेलन सिंह,दिनेश सिंह, मुकेश पैकरा,विवेक सिंह,कलम साय,ज्ञानी सिंह,अनिल पैकरा, प्रमोद पैकरा,सनित सिंह, अशोक पैकरा, रोहित सिंह,सोनू पैकरा, बिंदेश्वरी पैकरा, मुकेश पैकरा, राजेश सिंह,थानेश्वर अगरिया, अनिल पैकरा,भानु पोया,बबलू पैंकरा,एवं सैकड़ों की संख्या मे अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

