Monday, April 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़वन मंत्री श्री अकबर ने वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित...

वन मंत्री श्री अकबर ने वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

रायपुर, 11 सितंबर 2023 : वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद वन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की स्मृति में 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में आज राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया।  

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, प्रमुख सचिव वन विभाग श्री मनोज पिंगुवा तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद वन कर्मियों का सम्मान करते हुए वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वन शहीदों को सैल्यूट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उल्लेखनीय है राजीव स्मृति वन रायपुर स्थित वन शहीद स्मारक में अंकित नाम में उप वनक्षेत्रपाल स्व. के. डी. साहिल, वनपाल स्व. मोतीलाल कुशवाह, वनपाल स्व. मधुसुदन पाटिल, उपवनक्षेत्रपाल स्व. वीरेन्द्र कुमार तिवारी, वनरक्षक स्व. जगदीश चंद्र मरकाम, परियोजना अधिकारी स्व. अशोक कुमार आचार्य, वनपाल स्व. मार्क ताण्डी, वनरक्षक स्व. शिव कुमार कौशिक, वनपाल स्व. मेहत्तर सिंह डनसेना, स्व. बुधराम भगत, वनपाल स्व. व्ही. पी. शास्त्री, वनपाल स्व. अंगनपल्ली पांडू, स्व. वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, वनरक्षक स्व. रामजी राम जयसवाल, वनरक्षक स्व. के.पी. गौतम, वनरक्षक स्व. शम्भूनाथ सिंह, वनरक्षक स्व. रामजी वर्मा, वनपाल स्व. मनेश्वर यादव, वनरक्षक स्व. चुन्नी लाल साहू, वनरक्षक स्व. सुरेश कुमार राव, वनरक्षक स्व. सुखदेव राम नेताम, वनरक्षक स्व. जगदीश राम कुमेटी, वनरक्षक स्व. देशभक्त दास मांगरे, वनरक्षक स्व. विजय कुमार साहू, वनरक्षक स्व. रामेश्वर पांडे, वनपाल स्व. गणपति, वनरक्षक स्व. बलीराम टंडन, वनरक्षक स्व. मदन सिंह परिहार, उपवनक्षेत्रपाल स्व. अशरफी लाल श्रीवास्तव, वनक्षेत्रपाल स्व. दौलत राम दलेर, वनक्षेत्रपाल स्व. रथराम पटेल शामिल है।

    इस अवसर पर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री संजय ओझा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एम.टी. नंदी, श्री शेट्टी पनावर, श्री अरूण पाण्डेय, श्री सुनील मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओ.पी. यादव तथा श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती शालिनी रैना, श्री अमरनाथ प्रसाद, एस.पी. पैकरा और श्री राजू आगासिमणि, श्री राम अवतार दुबे, श्री अलोक तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home