Saturday, February 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़धान उठाव में जिला बना मिसाल: तेज परिवहन से किसानों को राहत,...

धान उठाव में जिला बना मिसाल: तेज परिवहन से किसानों को राहत, 4.27 लाख क्विंटल धान का सफल उठाव

एमसीबी, छत्तीसगढ़। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद उठाव कार्य तेज गति से जारी है। प्रशासन की सक्रियता और बेहतर समन्वय के चलते अब तक 8 लाख 79 हजार 848.6 क्विंटल कुल खरीदी में से 8 लाख 19 हजार 680 क्विंटल धान के परिवहन में की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इनमें से 4 लाख 27 हजार 630 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक उठाव हो चुका है, जो जिले की कार्यकुशलता और व्यवस्थापन क्षमता को दर्शाता है।

प्रशासनिक आंकड़े बताते हैं कि चरणबद्ध ढंग से मिलर्स और परिवहन एजेंसियों के समन्वय से धान का परिवहन निरंतर जारी है। इससे सोसायटी परिसरों में भंडारण का दबाव कम हो रहा है और किसानों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी मिल रही है।

केल्हारी, कौड़ीमार, बरबसपुर, चैनपुर, बरदर और नागपुर जैसे बड़े खरीदी केंद्रों से उल्लेखनीय मात्रा में धान उठाव किया गया है। विशेष रूप से केल्हारी से 39,100 क्विंटल, कौड़ीमार से 36,140 क्विंटल, बरबसपुर से 31,140 क्विंटल, चैनपुर से 30,860 क्विंटल, बरदर से 30,210 क्विंटल, नागपुर से 24,040 क्विंटल, घुटरा से 23,330 क्विंटल, कठौतिया से 23,040 क्विंटल, कोड़ा से 21,480 क्विंटल तथा कुवांरपुर से 19,860 क्विंटल धान का उठाव जिले की सकारात्मक प्रगति को दर्शाता है।

प्रशासन द्वारा शेष 3 लाख 92 हजार 50 क्विंटल धान के उठाव को भी समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में सोसायटी परिसरों में 4 लाख 52 हजार 218.6 क्विंटल धान शेष है, जिसके शीघ्र परिवहन के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में धान खरीदी और उठाव की यह सुव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए राहतकारी साबित हो रही है। समय पर भुगतान, पारदर्शी प्रक्रिया और नियमित निगरानी के चलते प्रशासन की पहल को सराहा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments