महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम गिरना के मृतक श्री सुदामा यादव की पत्नी श्रीमती सविता यादव के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

