दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के निर्देषानुसार जिले के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस के सुचारू क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। इस क्रम में आज जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष (तृतीय तल) में ई-ऑफिस प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यों को डिजिटल माध्यम से त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। इस प्रशिक्षण में जिले के नामांकित मास्टर प्रशिक्षक, नोडल अधिकारी एवं प्रत्येक कार्यालय,के चिन्हाकित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रषिक्षण सत्र में (ई-ऑफिस प्रणाली), (स्पैरो -प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली), (ई-मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) तथा (आई-गॉट- ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच) के उपयोग, लॉग-इन प्रक्रिया, फाइल संचालन, कर्मचारी सेवाओं से जुड़े ऑनलाइन कार्य एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अनुरोध किया गया कि वे कार्यालयीन प्रणाली में डिजिटल शासन व्यवस्था को मजबूती देगें।

