Sunday, February 15, 2026
Homeभारतराष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत हैंडपंप तकनीशियन व जल मित्रों का प्रशिक्षण...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत हैंडपंप तकनीशियन व जल मित्रों का प्रशिक्षण संपन्न

एमसीबी, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (प्रशिक्षण वर्ष 2025-26) के अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन द्वारा समस्त हैण्डपंप तकनीशियन एवं जल मित्रों के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (मॉडल जीपीडीपी) विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, जल आपूर्ति व्यवस्था के प्रभावी संचालन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान जल जीवन मिशन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके व्यावहारिक समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवं जिला समन्वयक (सीडीएटी) रितेश डिक्सेना ने प्रतिभागियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं आईईसी प्रतिनिधि नवीन कुमार की भी सक्रिय सहभागिता रही। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रक्रिया, जल स्रोतों के संरक्षण, हैंडपंपों के रखरखाव एवं ग्रामीण जल प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में शामिल हैंडपंप तकनीशियनों एवं जल मित्रों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से ग्राम स्तर पर योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments