Thursday, April 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बालिकाओं में स्वास्थ्य एवं कैंसर रोकथाम...

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बालिकाओं में स्वास्थ्य एवं कैंसर रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एमसीबी, छत्तीसगढ़। जिले में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं कैंसर की रोकथाम विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालनालय महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 01 से 10 फरवरी 2026 तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 03 फरवरी 2026 को शासकीय हाई स्कूल भल्लौर में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण केंद्र के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इसके कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बताया गया कि संतुलित आहार, समय पर भोजन, पर्याप्त पानी का सेवन एवं नियमित दिनचर्या अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। कैंसर से बचाव के लिए नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया तथा बालिकाओं को यह भी प्रेरित किया गया कि वे अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। बालिकाओं के स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम एवं शारीरिक कमजोरी से बचाव के उपायों की जानकारी भी विस्तार से दी गई।परीक्षा का समय निकट होने के कारण विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, सही खान-पान अपनाने और सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सही उपयोग, मासिक धर्म में अनियमितता, चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो अभियान तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। बालिकाओं को नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, नोनी सुरक्षा योजना, महतारी जतन, महतारी वंदन, मातृ वंदन योजना, महिला कोष, कन्या विवाह योजना, पालना योजना, सीडब्ल्यूसी एवं जेजेबी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया गया।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments