एमसीबी, छत्तीसगढ़/जिले में असर्वेक्षित ग्रामों के राजस्व सर्वेक्षण का कार्य तीव्र गति से जारी है। असर्वेक्षित ग्रामों का राजस्व सर्वेक्षण प्रक्रियाधीन है। इसी क्रम में ग्राम मुकुन्दपुर (पं.ह.क्र. 02), राजस्व निरीक्षक मंडल व तहसील चिरमिरी जिला एमसीबी (छ.ग.) में वन से राजस्व ग्राम घोषित है, का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कार्य एजेंसी आई.टी.आई रूढ़की द्वारा अंतिम प्रकाशन हेतु तहसील चिरमिरी अंतर्गत ग्राम मुकुंदपुर के 01 नक्शा शीट उपलब्ध कराया गया है। संबंधित नक्शा शीटों का भौतिक सत्यापन राजस्व सर्वेक्षण दल द्वारा कराया जाकर नक्शा व खसरा तैयार किया गया। हल्का पटवारी द्वारा तैयार राजस्व अभिलेख खसरा व नक्शा भू-धारकों के अवलोकन हेतु संबंधित पंचायत भवन में कार्यालयीन अवधि में उपलब्ध रहेगा।
उक्त संबंध में हल्का पटवारी द्वारा तैयार किये गये नक्शा शीटों एवं खसरों पर जिस किसी भी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति हो तो प्रकाशन तिथि से आगामी 15 दिवस के भीतर लिखित/भौतिक आवेदन कार्यालयीन समय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से दावा आपत्ति संबंधित ग्राम पंचायत भवन में प्रस्तुत कर सकते है। नियत समय अवधि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
राजस्व विभाग ने सूचित किया है कि जिस किसी भी व्यक्ति, संस्था या हितधारक को तैयार नक्शा या खसरा अभिलेखों पर दावा, आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करना हो, वे प्रकाशन तिथि से 15 दिवस के भीतर अपना आवेदन लिखित रूप में या भौतिक स्वरूप में, स्वयं उपस्थित होकर अथवा अभिभाषक के माध्यम से पंचायत भवन में जमा कर सकते हैं।

