Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़जिले के चयनित 90 तीर्थ यात्री जायेगें मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन

जिले के चयनित 90 तीर्थ यात्री जायेगें मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन

एमसीबी, छत्तीसगढ़। समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए जिले का तीर्थयात्रा कोटा निर्धारित कर दिया गया है। आगामी 13 से 16 दिसम्बर 2025 तक जिले के चयनित तीर्थयात्री मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए यात्रा करेंगे। कुल 90 हितग्राहियों का कोटा इस यात्रा के लिए निर्धारित किया गया है।

योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाएं यात्रा हेतु आवेदन कर सकती हैं। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 05 दिसम्बर 2025 तक संबंधित जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय में जमा किए जा सकेंगे। यात्रा के लिए पात्र वही वरिष्ठ नागरिक होंगे जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो तथा वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से यात्रा के उपयुक्त हों। योजना के तहत 80 प्रतिशत लाभार्थी बीपीएल, अंत्योदय एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के कार्ड धारक होंगे, जबकि 20 प्रतिशत लाभार्थी गरीबी रेखा से ऊपर के होंगे, परन्तु आयकर दाता नहीं होने चाहिए। साथ ही 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्रों से तथा 25 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों से चयनित किए जाएंगे। योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति अपने क्षेत्र की जनपद पंचायत, नगरीय निकाय या जिला समाज कल्याण कार्यालय, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments