Thursday, March 5, 2026
Homeभारत"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" थीम पर चिरमिरी में कार्यक्रम का किया गया...

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” थीम पर चिरमिरी में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

एमसीबी, छत्तीसगढ़! महिला एवं बाल विकास के द्वारा जिला में संचलित चार एकीकृत बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, एवं खड़गवां परियोजना में पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है, इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती माताओं, शिशुवति माताओं, शिशुओं एवं बालिकाओं के पोषण स्तर पर सुधार करना है। यह एक ऐसा अभियान है जिसके अन्तर्गत जन-जन तक सही पोषण, सही आहार, की जानकारी पहुंचाना है जिससे की गर्भवती माताओं, शिशुवति माताओं, शिशुओं एवं बालिकाओं के पोषण स्तर पर सुधार लाया जा सके। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आर. के. खाती के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है।

नगर पालिका चिरमिरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर रामनरेश राय, सभापति संतोष सिंह नगर निगम सचिव देश पाण्डेय, पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य राम अवतार ने अपनी मुख्य भुमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को पोषण की आवश्यकता, मोटापा के कारण, दुष्परिणाम और रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं को पोषण एवं पौष्टिक भोजन से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम से बच्चों को ही नहीं अपितु ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्र के लोगों को सही पोषण एवं उचित आहार के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही है। आम जन को यह जानकारी भी प्रदान किया जा रहा है कि अगर आपके घर की स्त्री एवं बच्चे स्वस्थ हैं तभी आपका परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है। खुशहाल जीवन के लिए खानपान का सही होना सही समय पर सही आहार एवं उचित देखभाल आवश्यक है। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए भारत सरकार का यह एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे सम्पूर्ण आम जन लाभान्वित हो रहे है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments