Tuesday, August 26, 2025
Homeभारतराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में किया कदम्ब का पौधरोपण

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में किया कदम्ब का पौधरोपण

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने विधानसभा के विकास और जनहित में उठाए गए कदमों की सराहना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की यह यात्रा जनभावनाओं के अनुरूप रही है और आने वाले वर्षों में भी राज्य सरकार जनता के हित में कार्य करती रहेगी। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। रजत जयंती समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रदेश के विकास, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनकल्याणकारी नीतियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायकों, विभिन्न दलों के नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments