Thursday, April 16, 2026
Homeभारतशहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस की तैयारी बैठक विधायक केशकाल नीलकंठ...

शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस की तैयारी बैठक विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम के विशेष उपस्थिति में सोनाखान में 30 नवंबर को

रायपुर, छत्तीसगढ़/ प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शहीद वीर नारायण सिंह जी के शहादत दिवस एवं वीर मड़ई मेला 8, 9, 10 दिसम्बर 2024 को शहीद वीर नारायण सिंह जी की स्मृति में तीन दिनों का वीर मड़ई मेला एवं शहादत दिवस के रूप में आम जन आदिवासी समुदाय समाज के सहयोग से वीर भूमि सोनाखान में आयोजन प्रस्तावित है।तैयारी हेतु विशेष बैठक शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति संस्थान के संस्थापक श्री राजेन्द्र सिंह दीवान वशंज एवं श्री कुंजल सिंह दीवान जी के सहमति अनुमोदन के अध्यक्षता में एवं श्री नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, सदस्य बस्तर विकास प्राधिकरण,श्री आर एन ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के विशेष उपस्थिति सोनाखान संग्रहालय (वीर वाटिका में समय सुबह 11 बजे से 2 बजे तक शनिवार 30 नवंबर 2024 को आहुत की गई है । कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तैयारी हेतु समस्त सर्व समाज प्रमुखगण एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीयों को उपस्थिति की अपील समिति के अध्यक्ष श्रीराम ध्रुव द्वारा की गई है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments