विजय सिंह मरपच्ची अम्बिकापुर :- आप सभी सरगुजा संभाग के जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज के जिला पदाधिकारी आदिवासी भाई बहनों अधिकारी- कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों, समाज सेवकों छात्र- छत्राओं मजदूर किसान भाइयों, सभी समाज प्रमुखों, सभी संगठन के पदाधिकारी गण आप सभी को सूचित किया जाता है 32% आरक्षण की मांग को लेकर 15 नवंबर को आर्थिक नाकेबंदी एवं आदिवासियों के 32% आरक्षण के लिए आगामी रणनीति के विषय मे चर्चा हेतु सरगुजा संभाग में प्रदेश पदाधिकारी माननीय अरविंद नेताम जी (पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) संरक्षक सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़।,श्री बी. एस. रावटे जी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, श्री आर. एन. साय महासचिव, श्रीमती सविता साय जी प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज महिला प्रभाग, अकबर कोर्राम साहब(पूर्व पुलिस महानिरीक्षक) प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़,विनोद नागवंशी जी प्रदेश सचिव सर्व आदिवासी समाज जी का आगमन हो रहा है।
प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चर्चा के लिए संभाग स्तरीय आवश्यक बैठक रखा गया है । 5 नवंबर 2022 दिन शनिवर को पद्मश्री माता राजमोहनी भवन अम्बिकापुर में समय सुबह 11 बजे से 5 बजे तक आगामी रणनीति के तहत आर्थिक नाकेबंदी,वृहद आंदोलन के तैयारी के लिए आवश्यक बैठक रखा गया है । जिसमे आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर और सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सूचना देते हुए सामाजिक एकता का परिचय देने की बात कही है ।
इन पदाधिकारियों ने ने किया विशेष विनित
सर्व आदिवासी समाज सरगुजा संभाग , श्री- परशुराम भगत जी प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज , श्री- रामकुमार बंछोर जी प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज , श्री- उदय कुमार पंडो जी प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग , श्री- मोती लाल पैकरा जी ज़िला अध्यक्ष सूरजपुर सर्व आदिवासी समाज , श्री- डॉ अमृत मराबी जी ज़िला अध्यक्ष सरगुजा सर्व आदिवासी समाज , श्री- राजकुमार मुर्मू जी ज़िला अध्यक्ष बलरामपुर सर्व आदिवासी समाज , श्री- सूर्य प्रताप नेताम जी जिला अध्यक्ष कोरिया सर्व आदिवासी समाज , श्री- राजा क्षितिज कुमार उइके जिला अध्यक्ष सूरजपुर युवा प्रभाग , श्री- अमित सिंह खैरवार जी ज़िला अध्यक्ष बलरामपुर युवा प्रभाग , श्री- रामनरेश पावले जी जिला अध्यक्ष सरगुजा युवा प्रभाग विनती किया है ।