Sunday, July 27, 2025
Homeभारत''यतियतन लाल सम्मान'' 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित

”यतियतन लाल सम्मान” 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित

एमसीबी छत्तीसगढ़/ राज्य शासन ने अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय “यतियतन लाल सम्मान“ की स्थापना की है। वर्ष 2024 के लिए उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के एक व्यक्ति या एक संस्था के चयन हेतु सर्वसबंधितों से 03 अक्टूबर 2024 सायं 5.30 बजे तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाएंगी। उक्त पुरस्कार की राशि रूपये 2 लाख ( दो लाख रुपए ) है ।

जिसमें चयनित व्यक्ति या संस्था को नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दिया जाएगा। उक्त पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु प्रविष्टि निम्नांकित अपेक्षाओं की पूर्ति कर प्रस्तुत की जाए, जैसे- व्यक्ति या संस्था का पूर्ण परिचय, अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी, यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो, तो उसका विवरण, अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित छायाप्रति, अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं, ग्रंथों के माध्यम से उपलब्ध साहित्य, चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति और यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम या मंडल में सेवारत हो, तो उसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में किया जाए। आवेदक जिस जिले का निवासी हो, उस जिले के कलेक्टर को अपनी प्रविष्टि निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रस्तुत कर सकेगा। इस विभाग को प्राप्त सीधी प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments