Monday, August 25, 2025
HomeभारतNIT रायपुर की छात्रा देविका उइके का विश्व स्तरीय ऑयल कंपनी Schlumberger...

NIT रायपुर की छात्रा देविका उइके का विश्व स्तरीय ऑयल कंपनी Schlumberger में चयन

अंतागढ़: बस्तर संभाग की पहली और छत्तीसगढ़ की एकमात्र छात्रा देविका उइके का चयन विश्व प्रसिद्ध ऑयल कंपनी Schlumberger (SLB) में हुआ है। यह कंपनी संयुक्त राज्य अमेरिका के ह्यूस्टन में स्थित है और इसका कारोबार 120 देशों में फैला हुआ है। देविका वर्तमान में NIT रायपुर से B.Tech (मैकेनिकल) फाइनल ईयर की छात्रा हैं।  

उनका चयन NIT रायपुर के जॉब प्लेसमेंट के दौरान हुआ। देविका के चयन से उनके परिवार और गांव लामपुरी (वर्तमान अंतागढ़) में खुशी का माहौल है। माता-पिता समेत सभी परिवारजनों के साथ साथ समस्त गोंडवाना समाज के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी लोग उन्हें बधाई संदेश भेजे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। Schlumberger ऑयल सेक्टर की टॉप कंपनियों में गिनी जाती है और देविका का इस कंपनी में चयन उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments