Tuesday, April 21, 2026
Homeभारतकिरंदुल बाढ़: प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा, स्थानीय भवनों में सुरक्षित ठहराव

किरंदुल बाढ़: प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा, स्थानीय भवनों में सुरक्षित ठहराव

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़: जिले के किरंदुल में हाल ही में हुई बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा जल्द दिया जाएगा। राजस्व अमले द्वारा क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर दंतेवाड़ा ने राजस्व अमले को मकानों, पालतु पशुओं और अन्य संपत्तियों के नुकसान के संबंध में जल्द से जल्द सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा किरंदुल में जगह-जगह बारिश से हुए जल जमाव को कोपर ट्रेक्टर मशीन के द्वारा साफ किया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को स्थानीय मंगल भवन में ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे शुरू कर दिया गया है, जिसके आधार पर नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा। मौसम सामान्य होने पर बाढ़ प्रभावितों की अन्य समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा ।

पिछले कुछ दिनों से दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में लगातार बारिश होने के कारण नदियां उफान पर थीं। इससे किरंदुल पहाड़ी पर एनएमडीसी द्वारा निर्मित डेम क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षतिग्रस्त डेम से निकले मलबा और बोल्डर युक्त पानी के सैलाब से आसपास के इलाके के लगभग 150 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा, पालतु पशुओं के बहने और वाहनों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments