Tuesday, April 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन

सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन

सरगुजा अम्बिकापुर: सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर में शुक्रवार को संपर्क कक्षा के अंतिम दिवस पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी रानी रजक के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें जिला परियोजना अधिकारी एवं प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज डॉ. गिरीश गुप्ता और साक्षर संसाधन सदस्य सुजीत कुमार जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही।

बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटकों के माध्यम से भारत को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. गिरीश गुप्ता ने समाज में शिक्षक की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षक ही देश को साक्षर बना सकते हैं। सुजीत कुमार जायसवाल ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के उद्देश्य और साक्षरता के व्यापक अर्थ पर जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी रानी रजक ने विकास के सभी क्षेत्रों में उल्लास के साथ योगदान देने और सभी को साक्षर बनाने की दिशा में मिलकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान, प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने सभी को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments