Wednesday, March 12, 2025
Homeभारतकांग्रेस सरकार व्दारा जनजातीय समुदायों के साथ बहुत ही घिनौना बर्ताव जिसकी...

कांग्रेस सरकार व्दारा जनजातीय समुदायों के साथ बहुत ही घिनौना बर्ताव जिसकी हम कड़ी निंदा करते है – गोंगपा

अम्बिकापुर :- विगत 10 अक्टूबर 2022 को गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले कला केंद्र मैदान अम्बिकापुर में छत्रपाल सिंह मरावी नगर अध्यक्ष गोगपा अम्बिकापुर के अध्यक्षता में एवं नवल सिंह वरकड़े गोगपा जिला अध्यक्ष सरगुजा के नेतृत्व में जनजातियों के आरक्षण में कटौती किए जाने पर आमसभा धरना प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापूर को दिया गया। इस कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला सरगुजा के समस्त विंग के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गोगपा जिलाध्यक्ष नवल सिंह वरकड़े सरगुजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जनजातीय समुदाय के संवैधानिक आरक्षण 32% में कटौती किया गया है, जिसको लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हर सम्भव 32% रखेगा। कार्यक्रम को संबोधित आरक्षण को यथावत कराने हेतु अपनी आन्दोलन निरंतर जारी रखते हुए गोगपा नगर अध्यक्ष छत्रपाल सिंह मरावी ने छत्तीसगढ़ के लोगों से अपील किया है कि अब जनजातीय समुदाय के संवैधानिक हक एवं अधिकारों पर कांग्रेस एवं भाजपा सरकार मिलकर अतिक्रमण कर रहा है और छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा जनजातीय समुदाय के साथ बहुत ही घिनौना बर्ताव व नौटकी किया जा रहा है, जिसकी हम निंदा करते हैं।
जनसंख्या के आधार पर जनजातीय समुदाय के संवैधानिक आरक्षण को बचाए रखने के साथ-साथ हमें जल जंगल जमीन को भी बचाए रखने के लिए भी हम सबको मिलकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में काम करना होगा और छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र  पार्टी का सरकार बनाना होगा। इस जन आंदोलन में कोया पुनेम गोंडवाना महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बुद्धदेव सिंह श्याम एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के सरगुजा जिला उपाध्यक्ष समल सिंह आर्मो ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अलावा कोया पुनेम गोंडवाना महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भारी संख्या उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home