मध्यप्रदेश दमोह :- गोंड समाज महासभा ग्राम कमेटी रासना कला विकास खंड तेन्दूखेडा जिला दमोह मप्र के तत्वाधान में 9 अक्टूबर 2022 को गोंडवाना साम्राज्य की अमर शहीद वीरांगना महारानी दुर्गावती जी काजन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर समाज के लोग एकत्रित होकर मां दुर्गास्वरूप महारानी दुर्गावती जी की झांकी के रूप में कुमारी मौसम ठाकुर को घोड़े पर बैठाकर रैली भ्रमण किया गया उसके तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर श्रीमति बबीता पोर्ते व कौशल सिंह पोर्ते ने दीप प्रज्वलित मां महारानी दुर्गावती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बड़ादेव गोगो सुमरनी पाटा किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का फूल माला एवं हल्दी चावल स्वागत किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वक्ताओं का उद्बोधन हुआ। जिलाध्यक्ष के. एस. उरेर्ती गोंड समाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि दादा शोभाराम भलावी पूर्व अध्यक्ष आदिवासी वित्त विकास निगम मप्र जिला सिवनी ने अपने उद्बोधन में समाज को शिक्षित व संगठित होकर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर हमारी ऐतिहासिक विरासत, सियासत, – रियायत को पुनर्जीवित करते हुए एक समाज एक रिवाज और एक आवाज की परिकल्पना को स कार करने पर जोर दिया। विशिष्ट – अतिथि तिरू रजनी ठाकुर जी जिला पंचायत सदस्य जबेरा ने बालिकाओ को वीर वीरांगनाओ का वर्णन कर उनके जीवन संघर्ष के बारे मे विस्तार से बताया।
वहीं तुलाराम यादव अध्यक्ष जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा ने शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ का लाभ लेने व शिक्षित संगठित होकर कार्य करने को कहा आपने ससनाकलां में बड़ादेव चबूतरा निर्माण हेतु 1.50 लाख (एक लाख पचास हजार) रुपए स्वीकृत कर निर्माण कराने की घोषणा भी की। जिस पर समाज ने आपका आभार प्रकट करते हुए सम्मान पत्र से सम्मानित किया। संतोष सिंह पंद्रे कैडर प्रभारी सिवनी ने ब्लैक बोर्ड पर गढ़, गोत्र ठाना, बाना, निशाना व प्राकृतिक देव शक्तियों, सांस्कृतिक परंपराओं आदि के बारे में बताया। रिटा एस् डीओ एस एस तेकाम ने स्वागत भाषण में गोंडवाना साम्राज्य की अमर वीरांगना रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर आपने बताया कि रानी का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को हुआ और गोंड वंश के राजकुमार दलपत शाह से उनका विवाह हुआ। वहीं 6-7 वर्ष में ही दलपत शाह जी का देहांत हो जाता है। रानी ने अकेले ही वीरतापूर्वक राज पाठ चलाया। आदि अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया ।

इस अवसर पर बबीता सिंह पोर्ते जिला पंचायत सदस्य इमलीडोल, नारायण सिंह ठाकुर पूर्व एसडीएम साहब, पूरन सिंह परस्ते उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तेन्दूखेडा, चुनेटिया माता भुमका जी, विशेष आमंत्रित अतिथि कौशल सिंह पोर्ते प्रदेश सह सचिव गोंड समाज महासभा मप्र गुलाब सिंह राजा साहब गुबरा, द्वारका प्रसाद ठाकुर, प्रकाश सिंह धुर्वे प्रदेश सह सचिव भुमका प्रक श्रेष्ठ, सीताराम सिंह कुलस्ते प्रदेश सह सचिव विधि प्रकोष्ठ, नारायण सिंह मरावी जिलाध्यक्ष भुमका संघ, सुनील शाह ऐडाली प्रदेश मीडिया प्रभारी, लखनसिंह मरकाम संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष गोंड समाज, श्रीकांत सिंह पोर्ते, संरक्षक ददा बलवीर सिंह मरावी, जग्गन सिंह पहलवान उपाध्यक्ष, सीताराम सिंह सोयाम जिला सचिव, राजाराम सिंह सोयाम कोषाध्यक्ष अनरत सिंह ऐडाली जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, धीरज सिंह सरुता कार्यवाहक ब्लाकाध्यक्ष जबेरा, जय सिंह कोडोपा ब्लाकाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जबेरा, महेंद्र सिंह मरकाम सचिव युवा प्रकोष्ठ राजेंद्र सिंह सोयाम, भूमका संघ अतिथि आमंत्रित अवार्य बृजेश शाह, शीतल शाह धुर्वे, करोड़ी सिंह धुर्वे, जवाहर सिंह मरावी ब्लाकाध्यक्ष तेन्दूखेडा, भाईलाल ठाकुर ब्लाकाध्यक्ष गोक स, घनश्याम सिंह पोर्ते जनपद सदस्य, रूपसिंह ठाकुर संरक्षक, बलवान सिंह धुर्वे ब्लाकाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ तेन्दूखेडा, सुरेन्द्र सिंह पोर्ते अशोक सिंह धुर्वे, सहित दमोह, सागर जबलपुर एवं सिवनी जिला आदि से सगा समाज व अनेकों जनप्रतिनिधियों की भारी संख्या में की उपस्थिति रही। कार्यक्रम बड़े भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आभार हुकम सिंह ठाकुर एवं ग्राम कमेटी सरानाकलां ने व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद सेवा जोहार ज्ञापित किया और आशा और विश्वास के साथ सभी से अनुरोध किया कि बगा समाज को संगठित करने के लिए हम सब तन-मन-धन से समाज को एकत्रित और संगठित करने के लिए संकल्पित होकर यहां से जाएंगे और समाज को शिक्षित विकसित और सर्वगुण सम्पन्न बनायेंगे ।