Sunday, April 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की...

कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

बलरामपुर: कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने कलेक्टर कक्ष में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में क्रियान्वित एकल व समूह नल जल योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील मौजूद रही। कलेक्टर श्री एक्का ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिले के अंतर्गत चिन्हित सभी ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तेजी से कार्य करने की जरूरत है, इसके लिए निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता होनी चाहिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य को गति देने के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री आदित्य प्रताप ने जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला के एनएबीएल प्रमाणीकरण के नवीनीकरण हेतु राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ के द्वारा असेसमेंट किए जाने की जानकारी भी दी गई।

कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता को जल जीवन मिशन के कार्यों को सतत् निरीक्षण करने और कार्य में आ रही समस्याओं को दूर करने को कहा। साथ ही समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में जल जीवन स्वच्छता मिशन के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments