Monday, April 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनवादी लेखक संघ सरगुजा ईकाई का हुआ गठन

छत्तीसगढ़ जनवादी लेखक संघ सरगुजा ईकाई का हुआ गठन

श्री रंजीत सारथी अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ जनवादी लेखक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा ईकाई का गठन केसरवानी भवन अम्बिकापुर में संपन्न किया गया।इस शुभ अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों को संबोधित करते हुए डॉ. परदेशी राम वर्मा ने कहा कि, लेखन एक कठिन साधना है। विचारधारा से उसे दृष्टि मिलती है दिशा कौन सा सही है यह जानने वाला ही मंजिल को प्राप्त करता है। समाज के हित में लिखने वाले जनवादी लेखक सदा साहस और सद्भाव के साथ आगे बढ़े और सम्मानित हुए। इस अवसर पर डॉ सुधीर पाठक एवं सी. वी. शुक्ला ने उपस्थित लेखकों को संबोधित किया। 

वैचारिक सत्र के पश्चात सरगुजा जिला ईकाई का गठन किया गया। जिसमें श्री रंजीत सारथी जी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मीना वर्मा जी एवं माधुरी जयसवाल जी मनोनित हुई। तथा सचिव पद श्री बुद्धम श्याम जी एवं सह सचिव अर्चना पाठक जी को चुना गया। साथ ही कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. मानक टंडन को बनाया गया। 

वरिष्ठ साहित्यकार जी.एल. सोढ़ी, सी. वी. शुक्ला, अनंत सिन्हा, अशोक कुशवाहा, विजय कुमार सिंह, जी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। 

 छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ परदेशी राम वर्मा जी ने जिला सरगुजा के जनवादी लेखक साथियों को बताया कि शीघ्र ही एक नये किताब प्रकाशित होगी जिसमें स्तरीय जनवादी रचनाएं प्रकाशित होगी। 

छत्तीसगढ़ की जनवादी स्वर पुस्तक के लिए रचनाएँ आमंत्रित हैं। इस अवसर पर डॉ सुधीर राम पाठक, रंजीत सारथी, बुद्धम श्याम, डॉ सपन सिन्हा, महेश वर्मा, संजय कुमार सिंह, अशोक जमगलिहा, विजय प्रसाद गुप्ता, एस बी पांडेय, देवेंद्र दूबे, अमरीश कश्यप, अशोक कश्यप, प्रकाश कश्यप, मीना वर्मा, श्री मती माधुरी जयसवाल, श्री मती अर्चना पाठक, श्री मती अनिता मंदिलवार, श्री मती राजलक्ष्मी पांडेय, श्री मती भगवती शुक्ला थे। शीघ्र ही जनवादी लेखक संघ सरगुजा जिले का एक वैचारिक सम्यक कार्यक्रम संपन्न होगा।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments