Monday, April 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंबिकापुर: सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाष नगर में मतदाताओं को जागरूक करने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, प्राचार्य लाइवलीहुड महाविद्यालय एवं  परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, स्वीप सरगुजा से श्री रजनीश मिश्रा ,सुश्री प्रीति तिवारी , श्री सत्यनारायण भगत,योग परामर्श श्रीनाजय तिवारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ श्रद्धा मिश्रा ,विभाग अध्यक्ष रानी रजक,समस्त शिक्षकगण एवं बीएड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हमर वोट, हमर पहचान निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय परिसर में मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया । तत्पश्चात बीएड के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई, इसके साथ मतदान संबंधित मॉडल ,टीएलएम मॉडल , चार्ट पेपर प्रस्तुत किए गए । श्री नायक ने  विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments