Monday, April 21, 2025
Homeछत्तीसगढ़केन्द्रीय दल ने मसोरा में किया एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान का निरीक्षण

केन्द्रीय दल ने मसोरा में किया एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान का निरीक्षण

कोण्डागांव: हायर सेकेण्डरी स्कूल मसोरा में एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान के निरीक्षण हेतु नीति आयोग से आये दो सदस्यीय केन्द्रीय दल द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया गया। इस दल में नीति आयोग के अवर सचिव जगदीश सिंह तथा आवास एवं नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव दीपक कुमार द्वारा अभियान का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर दल द्वारा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया उन्मूलन हेतु किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विस्तारपूर्वक अभियान की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त उन्होंने अभियान को कोण्डागांव सहित सभी जिलों के लिए अनुकरणीय बताते हुए योजना की बारिकियों एवं संचालन के संबंध मंे होने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान को जाना।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 आरके सिंह के मार्गदर्शन में एनीमिया मुक्त कोण्डागंाव अभियान का सुचारू रूप से संचालन जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इस अभियान में 6 माह से 9 वर्ष तक सभी बच्चों तथा 10 वर्ष से 19 वर्ष तक की सभी किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत एनीमिया मुक्ति के क्षेत्र में कोण्डागांव जिले को कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। एनीमिया मुक्ति के लिए जिले में एनीमिया जांच के साथ चिन्हित एनीमिक बच्चों, किशोरियों तथा गर्भवती माताओं को उपचार हेतु शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में आयरन एवं फोलिक एसिड की दवाईयां देने के साथ शिक्षण संस्थाओं को अभियान से जोड़कर पोषण कक्षाओं के साथ पूरक पोषण आहार हेतु जागरूक भी पोषण कक्षाओं के माध्यम से किया जा रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home