Sunday, August 24, 2025
Homeभारतजिले में देशभक्ति, एकता और प्रेम का संदेश बनी स्वतंत्रता दौड़, अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों...

जिले में देशभक्ति, एकता और प्रेम का संदेश बनी स्वतंत्रता दौड़, अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने दिलाई सद्भावना दिवस की शपथ

बालक-बालिका वर्ग में विजेताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर किया सम्मानित

एमसीबी, छत्तीसगढ़/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के आदेशानुसार एवं एसडीएम लिंगराज सिदार, क्रीड़ा अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल और जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे के मार्गदर्शन में आज एमसीबी जिले में प्रातः 7:00 बजे स्वतंत्रता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित इस दौड़ में नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, इसहाक खान, स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक डॉ. स्वपनिल तिवारी सहित नगर पालिका परिषद् के जनप्रतिनिधि, शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नगर के सभी वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों ने भगत सिंह चौक में भारत माता एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ की शुरुआत की। यह दौड़ भगत सिंह चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए आमाखेरवा ग्राउंड मनेन्द्रगढ़ में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आज़ादी कई स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत का परिणाम है और यह दौड़ हमें उनके योगदान की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है जहां राष्ट्रीय त्योहारों में जाति-पाति का भेदभाव नहीं होता और सभी राष्ट्रीय हित में सदैव तैयार रहते हैं।विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित यह दौड़ आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का आग्रह किया। रामचरित द्विवेदी ने कहा कि हमें आज़ादी के महत्व को समझना चाहिए जो अनगिनत वीरों के बलिदान से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ केवल खेल नहीं बल्कि देशभक्ति, एकता और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला आयोजन है। एसडीएम लिंगराज सिदार ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि भारत वीरों की भूमि है और हमें जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर सद्भावना की दौड़ लगानी चाहिए। इस अवसर पर स्वतंत्रता दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।एसडीएम लिंगराज सिदार ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई जिसमें सभी ने जाति, क्षेत्र, धर्म या भाषा की परवाह किए बिना भारत के सभी लोगों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना संवैधानिक तरीकों से मतभेद सुलझाने का संकल्प लिए । स्वतंत्रता दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कु. माही, द्वितीय स्थान कु. ललिता और तृतीय स्थान पूनम सिंह (कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मनेन्द्रगढ़) ने प्राप्त किया, वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान सुनील सिंह, द्वितीय स्थान आलोक सिंह और तृतीय स्थान अमरदीप खलखो (क्रीड़ा परिसर लालपुर) ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा एसडीएम लिंगराज सिदार, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, रामचरित द्विवेदी, इसहाक खान और डॉ. स्वप्निल तिवारी को खेल विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल, क्रीड़ा अधिकारी (बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़) अब्दुल अलीम, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी रणधीर ठाकुर, कोच किशोर दास, व्याख्याता शिक्षक शिव कुमार चौधरी, सुमित जायसवाल, केमेन्द्र साहू, अनीता तिर्की, सरमेन्द्र सिंह, यू.बी. मिश्रा, प्राचार्य संजीव कुमार, व्याख्याता टी. विजय गोपाल राव, डॉ. विनीत भारद्वाज, संजय श्रीवास्तव, अशोक साहू, संगीता, निहारिका सिंह और विनोद पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments