Tuesday, March 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशआज तहसील कार्यालय कुण्डम का घेराव आर. आई. सेन को हटाओ

आज तहसील कार्यालय कुण्डम का घेराव आर. आई. सेन को हटाओ

राजेश धुर्वे कुण्डम/मध्यप्रदेश : कुण्डम तहसील कार्यालय के कर्मचारी के द्वारा आदिवासी समाज के संस्कृति और उनके पहचान को अपमानित किया गया। तहसील कार्यालय में बीते दिनाक को जाति प्रमाण पत्र बनवाने लिए गए और सरपंच, सचिव व कोटवार, पटवारी की साइन जरूरी है पर पटवारी के न होने पर आर आई की साइन जरूरी था पर पटवारी बीते बहुत दिनो से हड़ताल मे होने की वजह से कोई कार्य नहीं हो रहा पर उनके जगह आर. आई. काम कर सकता है लेकिन आर आई सर से साइन करने गए तो सर नही किया और उनके द्वारा बोला गया कि तुम लोग पीला गमछा वाले गुंडागर्दी कर रहे हो करके बोला गया जिससे आदिवासी समाज के संस्कृति पहचान पीला गमछा को अपमानित करके आदिवासी समाज को ठेस पहुंचाया है। जिससे आदिवासी समाज आक्रोशित है और आर आई सेन के ऊपर कार्यवाही की जाए और यहां से को हटाया जाए । निवेदक गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन एवम सर्व आदिवासी समाज कुण्डम जिला जबलपुर।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments