Tuesday, March 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशहरदा विधानसभा क्षेत्र में खासा वर्चस्व रखने वाले कद्दावर कांग्रेस नेता ने...

हरदा विधानसभा क्षेत्र में खासा वर्चस्व रखने वाले कद्दावर कांग्रेस नेता ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन थामा

हरदा /मध्यप्रदेश : आगामी विधानसभा चुनाव के पहले हरदा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हरदा विधानसभा क्षेत्र में खासा वर्चस्व रखने वाले कद्दावर कांग्रेस नेता ने अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन थाम लिया है। लंबे समय से हरदा की राजनीति में सक्रिय अजय उर्फ अज्जू सिरोही b जिला पंचायत के सदस्य भी रह चुके है, वे वर्तमान में जनपद पंचायत हरदा के सदस्य हैं। आपको बता दे की उनकी मां सुगना बाई भी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। अजय सिरोही किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके है । उनका कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए आगामी चुनाव में तगड़े झटके से कम नहीं है। संभावना हैं कि अजय सिरोही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से हरदा विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अजय सिंह सिरोही ने जबलपुर पहुंचकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रिय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम के समक्ष अपने सैकड़ों कांग्रेस साथियों के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। अजय सिरोही के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद परते, जिलाध्यक्ष देवीसिंह परते, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवनारायण छापा और अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है ।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments