मध्यप्रदेश :- गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश व्दारा सभी पदाधिकारी गण (प्रदेश/संभाग/जिला/ब्लॉक ) कमेटी व प्रकोष्ठ – मध्यप्रदेश आप सभी को सविनय सूचित किया गया है कि दिनांक 02 अक्टूबर 2022 जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में आप सभी की उपस्थिति में पारित प्रस्ताव, लिए गए निर्णय अनुसार -:
1- जिला अध्यक्ष गण समस्त कमेटी/प्रकोष्ठ का गठन ग्राम स्तर तक कर शत प्रतिशत सदस्यता माह दिसम्बर के अंत तक पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए!
2- समस्त कमेटी/ प्रकोष्ठ अपने बैंक खाते संगठन के नाम से खोलें, जिसका संचालन(अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष) के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाए!
3- 60/- रुपये वार्षिक सदस्यता की राशि ब्लॉक में 25% , जिला में 25% व प्रदेश में 50% रखी जाएगी!
4- संभाग स्तरीय कमेटी /प्रकोष्ठ का शीघ्र गठन किया जाना है, नवनियुक्त अध्यक्ष गण समयावधि में संगठन का विस्तार कर सूची प्रदेश कमेटी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें!
5- संगठन के मूल उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रदेश स्तरीय महिला प्रकोष्ठ,युवा प्रकोष्ठ, आर्थिक शैक्षणिक प्रकोष्ठ,गोंडी धर्म संस्कृति साहित्य प्रकोष्ठ, गोंडी भूमका प्रकोष्ठ, गोंडी भाषा संरक्षण संवर्धन प्रकोष्ठ,विधिक सेना प्रकोष्ठ समस्त प्रकोष्ठ – अध्यक्ष गण अपने प्रकोष्ठ का जिला, ब्लॉक स्तर तक शीघ्र पूर्ण कर प्रदेश कमेटी को सूची प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाए!
6- प्रत्येक जिलों में गोंड समाज का भवनों का निर्माण व पेन ठाना निर्माण हेतु हर तरह के प्रयास किया जाए!
टीप:- उपरोक्त विषय पर किसी भी की तरह की अधिक जानकारी हेतु प्रदेश पदाधिकारी गण से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं !
गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश का प्रदेश स्तरीय बैठक 2 अक्टूबर 2022 को
RELATED ARTICLES