Sunday, June 8, 2025
Homeछत्तीसगढ़उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव लोरमी में धान बोनस वितरण कार्यक्रम में...

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव लोरमी में धान बोनस वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल, किसानों को बोनस वितरण का दिया प्रमाण पत्र

  • सुशासन दिवस पर मुंगेली जिले के 87 हजार से अधिक किसानों को दी गई 145 करोड़ रुपए से अधिक की बोनस राशि

Koytur Times/Raipur : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर आज किसानों को लंबित दो वर्ष के धान के बोनस की राशि प्रदान की गई। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुंगेली जिले के लोरमी में आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को बोनस वितरण का प्रमाण पत्र दिया। श्री साव मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। उन्होंने बोनस की राशि मिलने पर मुंगेली जिले सहित प्रदेश भर के किसानों को बधाई दी। मुंगेली जिले के 87 हजार 36 किसानों के खाते में आज 145 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपए से अधिक की लंबित बोनस राशि अंतरित की गई। इनमें वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले 42 हजार 254 किसानों को 69 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक की राशि और वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले 44 हजार 782 किसानों को 76 करोड़ तीन लाख रुपए से अधिक की राशि शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव का लोरमी में कार्यक्रम में लोगों ने प्रतीकात्मक हल देकर और खुमरी पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मोदी की गारंटी पर हमने अमल करना शुरू कर दिया है। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया और आज पूरे प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में वर्ष 2014-15 और 2015-16 की लंबित बोनस राशि रूप में 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस है और उनके जन्म दिन को पूरे भारत में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है और आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के किसानों को लंबित बोनस राशि का वितरण किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी विधानसभा के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने हमें इस क्षेत्र से विजयी बनाकर भेजा है और हम भी उसी ऊर्जा से इस क्षेत्र में एवं प्रदेश के विकास के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की गारंटी में जितने वादे किए हैं, उन सभी को पूरा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की उन्नति और खुशहाली के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाएंगे और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के नारे को साकार करते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। मुंगेली के कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू, पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर और श्री तोखन साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक कार्यक्रम में मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home