Monday, April 21, 2025
Homeभारतदुर्ग के शासकीय स्कूलों में चन्द्रयान-3 पर आयोजित किया गया विशिष्ट व्याख्यान

दुर्ग के शासकीय स्कूलों में चन्द्रयान-3 पर आयोजित किया गया विशिष्ट व्याख्यान

दुर्ग : आज स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, धनोरा दुर्ग में प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दिकी के कुशल नेतृत्व में, भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा नेशनल स्पेस डे के उपलक्ष्य में ’’चन्द्रयान-3’’ विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. एन. के. चक्रधारी, सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र एवं खगोल भौतिकी अध्ययन शाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। साथ ही अतिथि का स्वागत प्राचार्य द्वारा किया गया।

स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्धिकी द्वारा किया गया। प्राचार्य ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि गणित विषय हर क्षेत्र में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करता है। अतः भौतिकी एवं खगोल भौतिकी जैसे क्षेत्रों में भी इसकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। इसी अद्वितीय भूमिका की वजह से आज हम भौतिकी, खगोल भौतिकी तथा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योगदान दे पा रहे हैं।
डॉ. चक्रधारी ने खगोल भौतिकी से संबंधित अनेक विषयवस्तुओं की आधारभूत जानकारी, विद्यार्थियों के समक्ष रखी। डॉ. चक्रधारी द्वारा ज्वारभाटा आने के कारणों पर, चन्द्रमा के चतुर्थी तिथि एवं पूर्णिमा तिथि पर अलग-अलग समय में उदित होने संबंधी कारणों पर प्रकाश डाला गया। मंगलयान मिशन, चंद्रयान-3 प्रक्षेपण, जीएसएलवी की भूमिका जियो लोकेशन, विक्रम लैण्डर तथा प्रज्ञान रोवर्स की भूमिका पर भी सविस्तार जानकारी प्रदान की गई। साथ ही न्यूटन के नियम तथा कैंपलर के नियमों की अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त डॉ. चक्रधारी द्वारा चंद्रयान-3 से संबंधित विषय वस्तुओं पर सविस्तार जानकारी प्रदान कर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समुचित समाधान किया गया। कार्यक्रम के सुअवसर पर विद्यार्थियों द्वारा चंद्रयान-3 संबंधित पावरपांइट प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें प्रथम स्थान चुनर दिल्लीवार बीएससी तृतीय, द्वितीय स्थान वर्षा साहू, तृतीय स्थान गरिमा गुप्ता बी.एस.सी तृतीय द्वारा प्राप्त किया गया ।
इस विशिष्ट कार्यक्रम के अवसर पर छात्रा सोनिका यदु द्वारा रोवर एवं लैण्डर्स के वर्किंग मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के सुअवसर पर भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में अंतरिक्ष विज्ञान एवं भारत के चंद्रयान मिशन पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्षा बीएससी प्रथम वर्ष (गणित संकाय) एवं टाकेश कुमार बीएससी द्वितीय (जीवविज्ञान संकाय) द्वारा संयुक्त रूप से तथा द्वितीय स्थान योगेश सोनकर बी. कॉम प्रथम वर्ष द्वारा प्राप्त किया गया।
गगन में विज्ञान अथवा इंडियन मून विषय पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनिका यदु बीएससी भाग दो (कंप्यूटर साइस), द्वितीय स्थान पर रीना साहू, बीसीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान मेघा साहू. बी.एस.सी. प्रथम वर्ष, कम्प्यूटर साइंस ने प्राप्त किया तथा “इंडियाज जर्नी टूवर्डस दी मून विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिल देशमुख (बी.एस.सी प्रथम वर्ष), भूमि त्रेता (बी.एस.सी प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान-वर्षा यादव (बी.एस.सी द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान- मेघा साहू (बी.एस.सी प्रथम वर्ष) सांमिका यदु (बी.एस.सी द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन विज्ञान क्लब की संयोजक डॉ. हेमा कुलकर्णी, सहायक प्राध्यापक प्राणीविज्ञान द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन श्रीमती शाहिस्ता गौस सहायक प्राध्यापक भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में समस्त विभाग के सहायक प्राध्यपक डॉ. विकास पंचाक्षरी सहायक प्राध्यापक सुश्री श्वेता साव, सुश्री छाया साहू, डॉ. स्वाति तिवारी, श्री संदीप कुमार, श्री विश्वनाथ ताम्रकार, सुश्री प्रेमलता यादव, सुश्री पायल गुप्ता एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने तथा पं. रवि. शुक्ल वि.वि. रायपुर के भौतिक एवं खगोल भौतिकी विभाग, सांइस कालेज दुर्ग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कर तथा विषयवस्तु से संबंधित प्रश्नों की जिज्ञासाओं का समाधान कर, ज्ञानवर्धन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home