Saturday, April 19, 2025
Homeभारतभोजली महोत्सव में हजारों की तादाद में रैली सामाजिक जनों ने लिया...

भोजली महोत्सव में हजारों की तादाद में रैली सामाजिक जनों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

  • आदिवासियों के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ समाज एकजुट होकर मुकाबला करने हेतु संगठित हों–आर एन ध्रुव

बलौदाबाजार (आर एन ध्रुव) :- विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्सव को आदिवासी समाज के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक जिला स्तरीय विशाल भोजली महोत्सव व रैली छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पावन धरा दशहरा मैदान में आयोजित किया गया है। हजारों की तादाद में उपस्थित सामाजिक जनों द्वारा लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी विराट रैली गौरव पथ बस स्टैंड से खोरसी नाला तक निकाली गई।

हजारों की तादात में भोजली रैली
हजारों की तादात में निकली भोजली रैली

रैली में पारंपरिक भोजली गीत, मणिपुर में आदिवासियों के साथ हो रहे अमानवीय हिंसा का विरोध करते हुए तख्ती लेकर मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने, दोषियों पर कार्रवाई करने के नारे लगाए जा रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बंशीलाल नेताम अध्यक्ष मावली महासभा , अध्यक्षता श्री आर एन ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि श्री गणेश सिंह ध्रुव सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ , विशेष अतिथि श्री राम ध्रुव अध्यक्ष रणबौर महासभा, श्री राम मरकाम अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ बलौदाबाजार, श्री टेकसिंह ध्रुव पूर्व अध्यक्ष मावली महासभा, डॉक्टर एलएस ध्रुव संयुक्त सचिव, श्री सुंदर सिंह ध्रुव अध्यक्ष गोंडखपरी चक, श्री मेंम सिंह उईके अध्यक्ष कोलियरी चक, श्री दौलत कुंजम अध्यक्ष टोनाटर चक, श्री राजकुमार ध्रुव अध्यक्ष लाहौद चक, श्री नरेश नेताम अध्यक्ष लेवई चक, श्री संतराम ध्रुव अध्यक्ष मौपका चक, श्री राम सिंह ध्रुव अध्यक्ष खैरा चक, श्री हनुमंत ध्रुव अध्यक्ष सुरखी चक ,श्री कल्याण सिंह ध्रुव अध्यक्ष टिकुलिया चक, श्री खुमान सिंह ध्रुव अध्यक्ष अलदा चक, श्री टाप लाल ध्रुव अध्यक्ष रानी जरौद चक थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री आर एन ध्रुव जी ने कहा कि भोजली महोत्सव का आयोजन मानव जीवन के साथ संपूर्ण ब्रह्मांड के जीव जगत की सुख –शांति, समृद्धि, अच्छे फसल की कामना, मानव– मानव में मित्रवत व्यवहार को प्रगाढ़ करने के लिए आदिम काल से आयोजित किए जा रहे हैं। मणिपुर हिंसा, समान नागरिक संहिता जैसे अनेकों आदिवासियों के ऊपर हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ उपस्थित सामाजिक जनों से एकजुट होकर मुकाबला करने हेतु संगठित होने का आव्हान किये। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी समाज एवं युवा प्रभाग बलौदाबाजार द्वारा किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home