Saturday, April 19, 2025
Homeकोया पुनेम् गोंडवाना महासभाकोया पुनेम गोंडवाना महासभा इंडिया के राष्ट्रीय उपसचिव डॉ. हरिशंकर कुमार को...

कोया पुनेम गोंडवाना महासभा इंडिया के राष्ट्रीय उपसचिव डॉ. हरिशंकर कुमार को मिला PHD की उपाधि

बैकुंठपुर :- कोया पुनेम  गोंडवाना महासभा इंडिया के राष्टीय अध्यक्ष तिरुमाल मनोज सिंह कमरों ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय उपसचिव डॉ. हरि शंकर कुमार जी छत्तीसगढ़ के “बिलासपुर शहर के भूमि उपयोग और पर्यावरणीय परिवर्तन” के विषय पर पिछले 6 वर्षों से शोध कार्य कर रहे हैं। इन्होंने अपना शोध-प्रबंध भूगोल विभाग से पूर्ण करने के उपलक्ष में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। शोध प्रबंध जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के भूगोलवेत्ता प्रो० बी. सी० वैद्या और केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के प्रो० मुरारी लाल मीणा जी ने मूल्यांकन किया। आपने शोध प्रबंध के मौखिकी (Viva-voce) में पर्यवेक्षक के रूप में प्रो० मुरारी लाल मीणा जी के सभी प्रश्नों का तथ्यात्मक उत्तर देकर सरलता से प्रस्तुतीकरण किया। प्रो० मीणा जी ने शोध से संबंधित बहुमुल्य सुझाव देते हुए भविष्य में अच्छे शोधकार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. हरिशंकर कुमार जी मूलतः बिहार के पटना और गया के निवासी हैं। इनकी शिक्षा-दीक्षा गया (बिहार), कांशी हिंदू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू. उत्तरप्रदेश), और अमरकंटक (मध्य प्रदेश) से पूर्ण हुई है।आप अध्ययन-अध्यापन के साथ सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आये हैं।

वर्तमान में “प्रणाम युवा नर्मदा संघ”में सहयोगी की भूमिका निभाते हुये जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा पर्यावरण संरक्षण और महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित कई अभियानों में सम्यक रूप से अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त आप मंगल भूमि फाउंडेशन (बाँदा) की ओर से पानी बचाओ अभियान के साथ मिलकर बुंदेलखंड के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी बचाओ कार्यशाला आयोजित कर देश के युवाओं को जागृत कर रहे हैं।

कोया पुनेम गोंडवाना महासभा के राष्ट्रीय उप-सचिव डॉ० हरिशंकर कुमार जी को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोयतुर मनोज सिंह कमरो, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शाह उईके, राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर सिंह श्याम ,छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राय सिंह श्याम, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह मरपच्ची, मातृशक्ति प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष तिरुमाय फूल कुमारी नेटी, MCB जिला सचिव शिवशंकर सिंह मरकाम, धमतरी जिला अध्यक्ष नंदलाल ठाकुर,रायपुर जिला अधयक्ष गुलाब सिंह नेताम सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनाएं दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home