Thursday, March 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने डैनेक्स फैक्ट्री का...

दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने डैनेक्स फैक्ट्री का किया अवलोकन  

दंतेवाड़ा :- मुख्यमंत्री के सलाहकार योजना नीति, कृषि एवं ग्रामीण श्री प्रदीप शर्मा एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान डैनेक्स फैक्ट्री का भ्रमण किया। श्री शर्मा ने वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया कार्यरत महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने दीदियों से पारिश्रमिक भुगतान के संबंध में एवं आवागमन व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। श्री शर्मा ने कार्यरत महिलाओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया। डैनेक्स में कार्यरत दीदियों के चेहरे की मुस्कान ये बयां करती हैं कि वे काम से बहुत खुश हैं आदिवासी के हित में डैनेक्स गारमेंट फैक्ट्री का शुरू होना ये साबित करता है कि ग्रामीण महिलाएं भी व्यवसाय के हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। 

    जिले में ज्यादा से ज्यादा आदिवासीयों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्देश्य से अन्य स्थानों पर भी मांग अनुसार डैनेक्स गारमेंट फैक्ट्री शुरू करने की योजना भी बनाई जा रही है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्थानीय क्षेत्र में ही रोजगार मिल सकेगा। वर्तमान में जिले में विभिन्न स्थानों हारम, कारली, बारसूर, कटेकल्याण एवं छिंदनार में कुल 05 जगह फैक्ट्री संचालित है। जिसमें कपड़ो के सिलाई का कार्य किया जा रहा है। डैनेक्स नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री अंतर्गत लगभग 800 महिलाएं कार्यरत है जो प्रतिमाह 7000 से 12000 रुपये तक आय अर्जित कर रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments