Sunday, February 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुकमा में मछली पालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सुकमा में मछली पालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सुकमा, छत्तीसगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र, आरोह फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन, सुकमा के संयुक्त तत्वाधान में “मछली पालन की आधारभूत जानकारी” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में 9 फरवरी को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 60 उन्नतशील मछलीपालक कृषकों ने प्रशिक्षणार्थी के रूप में भाग लिया।

कृषि विज्ञान केन्द्र के मत्स्य पालन विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह राठौर ने प्रतिभागियों को आधुनिक मछली पालन तकनीकों की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी देते हुए इसे लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। सहायक संचालक मत्स्य विभाग, सुकमा डॉ. उदय सवनक ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री एच. एस. तोमर, कृषि वैज्ञानिक श्री राजेंद्र प्रसाद कश्यप, डॉ. परमानन्द तथा आरोह फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन की टीम भी उपस्थित रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रतिभागियों के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया गया।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments