Sunday, February 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़धान उठाव अभियान ने पकड़ी रफ्तार, उपार्जन केंद्रों से 202220.00 क्विंटल धान...

धान उठाव अभियान ने पकड़ी रफ्तार, उपार्जन केंद्रों से 202220.00 क्विंटल धान का सुरक्षित उठाव पूर्ण

एमसीबी, छत्तीसगढ़। धान खरीदी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में किसानों से उपार्जित धान के उठाव कार्य को प्रशासन द्वारा सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन की सुव्यवस्थित कार्ययोजना, विभागीय समन्वय और सतत निगरानी के चलते उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव कार्य लगातार गति पकड़ रहा है। सुरक्षित, सुचारु और समयबद्ध परिवहन व्यवस्था के कारण न केवल उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्था की स्थिति नहीं बन रही है, बल्कि किसानों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 877290.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है, जिसमें से अब तक 202220.00 क्विंटल धान का उठाव पूर्ण किया जा चुका है। यह कुल उपार्जित धान का 23.05 प्रतिशत है, जो जिले में उठाव कार्य की निरंतर प्रगति को दर्शाता है। निर्धारित परिवहन व्यवस्था के तहत धान को सीधे मिलरों तक भेजा जा रहा है, जिससे भंडारण व्यवस्था संतुलित बनी हुई है और उपार्जन केंद्रों पर दबाव नहीं बढ़ रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उठाव कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है और जहां उठाव की गति अपेक्षाकृत कम है, वहां अतिरिक्त परिवहन संसाधन, ट्रक और श्रमिकों की व्यवस्था कर कार्य में तेजी लाई जा रही है। प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि शेष धान का भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर उठाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों का विश्वास बना रहे और खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारु बनी रहे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments