Thursday, March 12, 2026
Homeभारतदिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को समर्पित जिला स्तरीय सम्मान कार्यक्रम 03 दिसंबर को

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को समर्पित जिला स्तरीय सम्मान कार्यक्रम 03 दिसंबर को

एमसीबी, छत्तीसगढ़। जिले में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, उन्हें समान अवसर एवं अधिकार प्रदान करने तथा समाज के समक्ष उनके सामर्थ्य को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 03 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय दिव्यांगजन सम्मान समारोह का आयोजन जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के जनपद सभाकक्ष में 03 दिसम्बर 2025 को प्रातः 12 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन की सुचारु व्यवस्था हेतु विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए हैं। उप संचालक समाज कल्याण विभाग जिला एमसीबी को भोजन व्यवस्था, सम्मानित किए जाने हेतु सामग्री की व्यवस्था तथा बैनर आदि की तैयारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ को दिव्यांगजनों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकार संरक्षण तथा समाज में उनकी सशक्त भागीदारी को बढ़ावा देना है, जिससे जिले में समावेशी वातावरण का निर्माण हो सके।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments