Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यदेवगांव जलाशय के नहर जीर्णोद्धार के लिए 17.29 करोड़ रूपए की स्वीकृति

देवगांव जलाशय के नहर जीर्णोद्धार के लिए 17.29 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड स्थित देवगांव जलाशय के नहरों के जीर्णोद्धार तथा लाईनिंग व पक्के कार्य के सुधार के लिए 17 करोड़ 29 लाख 64 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है।
देवगांव जलाशय के उक्त स्वीकृत कार्यों को कराए जाने से इस जलाशय की सिंचाई क्षमता में 1219 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 1886 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments